रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेडक्रॉस समिति ने छात्र-छात्राओं को रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली व मानवीय सेवा कार्यों की जानकारी दी। शुक्रवार को कार्यशाला के दौरान प्राचार्य प्रो. एसएस मौर्या ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के पोर्टल पर पंजीकरण कर समाजसेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. शिप्रा पंत, डॉ. कृष्णा भारती, डॉ. डीएन जोशी आदि मौजूद रहे।