फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: परिवहन विभाग ने किए 100 से अधिक वाहनों के चालान

Sat, 09 May 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में बढ़ती जाम की स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है। कॉर्बेट नेशनल पार्क होने के चलते यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में भवानीगंज, लखनपुर, बाईपास पुल समेत अन्य इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है। बढ़ते जाम के बीच सड़क किनारे खड़े वाहन जाम की स्थिति बढ़ा देते हैं। एआरटीओ प्रवर्तन रिशु तिवारी ने बताया कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। बीते चार दिनों में 100 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें