भीमताल ग्राफिक एरा में बॉलीवुड गायक मोहित चौहान के गाने पर थिरकते छात्र।
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शनिवार की शाम बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के नाम रही। मोहित के मधुर गीतों ने परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं को डांस करने पर मजबूर कर दिया।
ग्राफिक एरा में वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट -2024 का दो दिवसीय आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने किया। कार्यक्रम में गायक मोहित चौहान ने '''' नादान परिंदे घर आजा, क्यों देश विदेश फिरे मारा, क्यों हाल बेहाल थका हारा, क्यों रात बिरात का बेजारा, ओ नादान परिंदे घर आ जा '''' गीत की प्रस्तुति से सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया। मोहित ने छात्र-छात्राओं की फरमाइश पर '''' ना है ये पाना ना खोना ही है, तेरा ना होना जाने क्यूं होना ही है, तुमसे ही दिन होता है, सुरमई ही शाम आती हैं तुमसे ही '''' समेत कई गीत प्रस्तुत कर युवाओं का दिल जीत लिया। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. घनशाला ने कहा कि पढ़ाई और उसके बाद कामयाब प्रोफेशनल बनने के साथ जो सबसे जरूरी है वह बेहतर इंसान बनना हैं। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा युवाओं को केवल कुशल प्रोफेशनल के रूप में ही तैयार नहीं करता बल्कि उन्हें अपने स्टार्टअप शुरू करने और नई खोजों के लिए तैयार करता है। ग्राफिक एरा की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अनुशासन और स्वास्थ्य पर ध्यान देने पर जोर दिया। संचालन साहिब सबलोक ने किया। इस दौरान परिसर निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर, हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. मनीष बिष्ट, डीन एकेडमिक डॉ. मनोज लोहनी आदि मौजूद रहे।