फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विद्यार्थियों को नहीं मिल पाई शत-प्रतिशत पुस्तकें

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में डेढ़ महीना बीतने के बाद भी विद्यार्थियों को सभी विषयों की शत-प्रतिशत पुस्तकें नहीं मिल पाई हैं। इससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना कि विद्यालयों में अधिकतर पुस्तकें बांट दी गई है। विभाग की ओर से कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों को लगभग पांच लाख पुस्तकें दी जानी थी। विभाग की ओर से पुस्तकें तो वितरित की गई पर सभी विषयों की पुस्तकें अब भी नहीं मिल पाई हैं। अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों से सभी पुस्तकें वितरित करने की मांग उठाई है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को पुस्तकें और नोट बुक निशुल्क दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकतर विद्यालयों में पुस्तकें पहुंच गई हैं। जिन विद्यालयों में सभी पुस्तकें नहीं मिली हैं, उनमें बांट दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें