फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने की सुरक्षा की गुहार

Sun, 27 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में इंटरमीडिएट में अध्ययनरत एक छात्र ने एसएसपी स्वीटी अग्रवाल को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर मारपीट करने, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर जबरन माफीनामा लिखवाने का आरोप लगाया है। छात्र ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के ग्राम सियोली धरमधर निवासी छात्र पवन रावत (17) पुत्र नारायण सिंह रावत ने एसएसपी को पत्र देकर कहा है कि वह पैलेस रिसोर्ट्स में किराये में रहकर पढ़ाई करता है और वर्तमान में उसकी 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। पवन का कहना है कि 24 मार्च की रात दस बजे उनके पड़ोस में रहने वाले चंद्रपाल ने नशे में धुत होकर उसके साथ गालीगलौच की और विरोध करने पर चंद्रपाल और उसके दो बेटों अंकुर व संदीप और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की।

पड़ोसियों ने मामला शांत कराया। छात्र का कहना है कि उक्त लोगों ने उसे एससीएसटी एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी है। छात्र का कहना है कि उक्त लोगों की डर के चलते वह तभी से अपने दोस्तों के कमरे में रह रहा है। आरोप है कि 25 मार्च को शाम चार बजे उक्त लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और पिटाई करते हुए मल्लीताल कोतवाली ले गए, जहां एक सिपाही ने उससे जबरन माफीनामा भी लिखवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें