फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष से मारपीट

Sat, 16 Dec 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ बाहरी युवाओं ने मारपीट कर दी। अन्य छात्रों के बीचबचाव पर आरोपी छात्र कॉलेज से निकल गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार की दोपहर एक बजे महाविद्यालय परिसर के छात्र रोहित नेगी को मारने के लिए कुछ बाहरी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। मेरी ओर से समझाने की कोशिश पर युवक भड़क गए। इसके बाद उन्होंने मुझसे भी मारपीट कर दी। अन्य छात्रों के आने पर आरोपी छात्र निकल गए। बताया कि दो दिनों से महाविद्यालय में बाहरी युवक घूम रहे हैं। घटना से आक्रोशित छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कोतवाली में पहुंचा और एसएसआई मनोज नयाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव चेतन पंत, सुमित लोहनी, चेतन कड़ाकोटी, विजय दानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें