फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हॉस्टल का गेट नहीं खोलने पर छात्र संघ नेताओं ने की नारेबाजी

Fri, 02 Oct 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। डीएसबी कैंपस के छात्र संघ चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार की शाम भीमताल में जेसी बोस तकनीकी परिसर के हॉस्टल का गेट नहीं खोलने पर नारेबाजी की। छात्र संघ के पदाधिकारियों ने हॉस्टल का गेट नहीं खोलने पर देर रात तक हंगामा किया। उन्होंने कहा कि वह हॉस्टल में मिष्ठान वितरण करने के लिए आए हुए थे। लेकिन हॉस्टल का गेट बंद कर दिया गया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डन भी हॉस्टल में नहीं थे। इसको लेकर छात्र संघ पदाधिकारी हॉस्टल के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अभिषेक रैकुनी, तनिष्क महेरा, प्रिंस खनायत, नितांत पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें