फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि विकास बोर्ड पर छात्र महासंघ का हमला

Fri, 31 Jul 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय परिसर में वर्ष 2023-2026 के कार्यों को लेकर लगाए गए 100 करोड़ रुपये के विकास बोर्ड पर छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रशासन पर केवल कागजी उपलब्धियां गिनाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि यदि इतने बड़े स्तर पर बजट खर्च हुआ है तो उसका लाभ धरातल पर छात्रों को क्यों नहीं मिल रहा है। आशीष कबड़वाल ने मांग की है कि बोर्ड में दर्शाए गए सभी विकास कार्यों का विस्तृत विवरण, कुल लागत, कार्यस्थल और संबंधित कार्यदायी एजेंसियों के नाम तुरंत सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द ही इन कार्यों में पारदर्शिता नहीं दिखाई तो छात्र महासंघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें