फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मल्लीताल में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 02 Apr 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओकलॉज कंपाउंड निवासी 12वीं की छात्रा दीया गोस्वामी (18) की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक युवती के मुंह से खून निकल रहा था। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। इस दौरान परिजन पोस्टमार्टम न कराने की मांग करते रहे लेकिन पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले में परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। छात्रा की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें