फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छात्र परिषद सोसायटी का पंजीकरण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। डिग्री काॅलेज की ओर से भूतपूर्व छात्र परिषद का सोसाइटी पंजीकरण करा लिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन व भूतपूर्व छात्र परिषद की बैठक में प्राचार्य डाॅ. राजीव रतन ने बताया कि परिषद के पंजीकरण के प्रयास पिछले एक साल से किए जा रहे थे। महाविद्यालय की एलुमिनाई सोसाइटी का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। अब यह इकाई महाविद्यालय के साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक विकास की दिशा में रचनात्मक सहयोग प्रदान कर सकेगी। सोसाइटी का पंजीकरण अधिनियम संख्या-21, 1860 के अधीन किया गया है। पंजीकरण अगले पांच सालों के लिए हुआ है। इस मौके पर डाॅ. प्रकाशचंद भट्ट, डाॅ. मनीषा पांडे, फैजान सैफी, अनीस, कोषाध्यक्ष रुक्साना, सदस्य सना, मंतशा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें