फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक बेहड़ के पुत्र पर हमले की कड़ी निंदा

Tue, 20 Jan 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र और रुद्रपुर से पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर रविवार देर शाम हुए हमले की कई पदधारियों ने निंदा की। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि पुलिस प्रशासन को घटना का शीघ्र खुलासा करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि इस तरह के हमले बेहद शर्मनाक हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि प्रशासन को इस पर तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।
वरिष्ठ अधिवक्ता जीवन जोशी का कहना है कि अगर जनप्रतिनिधि का परिवार सुरक्षित नहीं है तो साफ है कि जिले की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। प्रदेश सरकार को भी इसमें दखल देकर घटना का पर्दाफाश करवाना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं जनप्रतिनिधियों के साथ होंगी तो प्रदेश में जंगलराज होने की बात कही जाएगी।
व्यापारी नेता गुलशन सिंधी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नही होता, इसका खुलासा होना बेहद जरूरी है। कहा कि अगर प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें