फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीझील में नजर आया धारीदार बगुला

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। गर्मी बढ़ने के साथ नैनीझील में इन दिनों आकर्षक जलपक्षी धारीदार बगुला (स्ट्रिएटेड हीरोन) नजर आ रहा है। झील के उथले पानी में शांत भाव से विचरण करता यह पक्षी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। प्रकृति की गोद में बसे नैनीताल की जैव विविधता में इसकी मौजूदगी संदेश दे रही है कि स्वच्छ जलस्रोत और सुरक्षित प्राकृतिक आवास वन्यजीवों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन


वन विभाग के वन बीट अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में जलस्रोतों की तलाश और अनुकूल वातावरण के कारण कई प्रवासी एवं भ्रमणशील पक्षी नैनीताल पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि धारीदार बगुले का नैनीझील में दिखाई देना पक्षी प्रेमियों के लिए सुखद अनुभव है। साथ ही यह हमें प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और जलस्रोतों को स्वच्छ बनाने की आवश्यकता का एहसास कराता है।

मछलियों, कीटों और छोटे जलीय जीवों का करता है शिकार
धारीदार बगुला उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाने वाला जलपक्षी है। यह सामान्यतः नदियों, झीलों, तालाब, दलदली और तटीय इलाकों के आसपास निवास करता है। भारत में यह हिमालय के ऊंचे क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में देखा जाता है जबकि अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका तक इसका विस्तार है। अपनी तीव्र दृष्टि और शिकार करने की शैली के लिए प्रसिद्ध यह पक्षी उथले पानी में मछलियों, कीटों और छोटे जलीय जीवों का शिकार करता है। नैनीझील में इसकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि झील का पारिस्थितिक तंत्र अभी भी विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के लिए अनुकूल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें