फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटा पुल बनवाने की मांग पर धरना दिया

विज्ञापन
गौला पुल पर रपटा बनवाने की मांग पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। पुल बनवाने की मांग के लिए कांग्रेसियों ने पुरानी मंडी के निकट गौला पुल के रपटे पर प्रदर्शन किया। तीन वर्ष पूर्व किच्छा से पिपलिया क्षेत्र की ओर जाने के लिये गौला पुल पर रपटा निर्माण करवाया गया था। पुल उद्घाटन से पहले ही टूट गया था। इसकी पूर्वी छोर से मिट्टी नदी में बह गई थी। रपटा पुल टूटने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लंबे अर्से से क्षेत्र के लोगों की मांग इस पुल को दोबारा बनवाने की चल रही है। किसान नेता सुरेश पपनेजा ने कहा कि जब तक पुल नहीं बनेगा उनका आंदोलन चलता रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों की सुध नही ले रही है। वहां पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी, रिजवान अंसारी, राजू कोली, जीतू कोली, अखिल अरोरा, अरमान, राकेश आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें