फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में किसानों के समर्थन में दिया धरना

विज्ञापन
नैनीताल के तल्लीताल गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देते विभिन्न संगठन के लोग। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पीपुल्स फोरम के बैनर तले नगर के लोग किसानों के समर्थन में धरने पर बैठ गए हैं। लोगों ने सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के तल्लीताल गांधी चौक में विभिन्न संगठन के लोगों ने नैनीताल पीपुल्स फोरम के बैनर तले धरना दिया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि सरकार इस तरह से किसानों को परेशान नहीं कर सकती है। नैनीताल पीपुल्स फोरम के राजीव लोचन साह ने कहा कि बीते नौ दिनों से देश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। नए कृषि कानूनों से किसान में असंतोष है।
सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए। धरने पर उमा पाठक, शेखर पाठक, चंचला बिष्ट, माया चिलवाल, दिनेश उपाध्याय, प्रकाश चनियाल, वीरेंद्र लाल, गायत्री दरमवाल, मोहिनी और महिला किसान संगठन की महिलाएं मौजूद थीं। वहीं, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मल्लीताल पंत पार्क में हुई सभा में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि किसानों के साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां सूरज पांडे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, नगर अध्यक्ष संजय कुमार, सौरभ रावत, रवींद्र राठौर, राजू टांक, शेखर साह, पंकज बिष्ट, अंकित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें