नैनीताल। तल्लीताल डांठ चौराहे पर नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाकर क्षेत्र को रोशन कर दिया गया है। लंबे समय से तल्लीताल चौराहे पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। लाखों रुपये का कार्य होने के बाद भी चौराहे पर अंधेरा छाया हुआ था। इसके चलते लोग को रात को अंधेरे में गुजरने को विवश थे। पर्यटक भी यहां टहलने में डर महसूस करते थे।
अमर उजाला ने 12 जनवरी के अंक में इस समस्या को किस बात का सौंदर्यीकरण जब रात को सड़कों पर अंधेरा शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका हरकत में आई। सोमवार को ईओ के निर्देश पर पालिका टीम ने तल्लीताल डांठ में फिलहाल तीन स्ट्रीट लाइटें लगा दी हैं। इधर, डाकघर में लगी स्ट्रीट लाइटें अभी भी खराब पड़ी हैं। ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि डांठ चौराहे पर बिजली न होने की सूचना के बाद उन्होंने तीन एईडी लगवा दी हैं। जल्द ही डाकघर पर लगी स्ट्रीट लाइट को भी सही कराकर चौराहे पर रोशनी की जाएगी। संवाद