गरमपानी (नैनीताल)। पिछले तीन दिन से गरमपानी और आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते पहाड़ी से सड़क पर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को झूलापुल गरमपानी और भौर्या मोड़ के पास पत्थर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों से पहाड़ी पर सुरक्षात्मक निर्माण कार्य करने की मांग की है।