भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह को साइंस रैंक ग्लोबल सूची में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान मिला है। प्रो. सिंह के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में 90 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उनके नेतृत्व में 15 से अधिक शोधार्थियों ने शोध किया है। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, प्रो. संतोष कुमार यादव, प्रो. नीता बोरा, प्रो. एलके सिंह, प्रो. महेंद्र राणा, प्रो. कुमुद उपाध्याय, प्रो. अर्चना नेगी साह, प्रो. तीरथ कुमार आदि ने इसे विवि का गौरव बताया।