फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ी से गिरे पत्थर, यात्रियों की बची जान

Thu, 31 Jul 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर बुधवार की सुबह अति संवेदनशील कनवाड़ी की पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों की जान बाल-बाल बची। पहाड़ी से पत्थरों को गिरता देख वाहन चालकों ने अपने वाहनों को समय से पहले सुरक्षित जगहों पर रोक लिया। बाद में वाहन चालकों ने पत्थरों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की। यातायात सुचारू होने पर रानीखेत और हल्द्वानी की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें