गौलापार (नैनीताल)। हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मुख्य मार्ग पर शेर नाले पर आजकल पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इससे कार्यदायी संस्था की ओर से वाहनों के आवागमन के लिए पुल के पास वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। बरसात में नाले में बाढ़ आने से वैकल्पिक मार्ग के बीचोंबीच गड्ढा बन गया है। कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर घायल हो चुके हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।