फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हादसे को दावत दे रहे पहाड़ी से गिर रहे पत्थर

Wed, 05 Nov 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर बल्दियाखान के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से पत्थर और मिट्टी सड़क पर गिरने लगे हैं। ऐसे में इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बीती बरसात में नैनीताल काठगोदाम मार्ग पर बल्दियाखान और रूसी बाइपास के बीच पहाड़ी से भूस्खलन के चलते सड़क पर मलबा गिर गया था। मलबा गिरने के दौरान एक कार भी चपेट में आई थी। विभाग ने सड़क से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी थी लेकिन उसके बाद भी लगातार पहाड़ी से मिट्टी सड़क पर गिर रही है।
मंगलवार शाम भी पहाड़ी से मिट्टी के साथ पत्थर गिरे। कई वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बचे। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि जल्द ही मलबा गिरने की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें