नैनीताल। ज्योलीकोट-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह सड़क सुरक्षा के लगाए गए स्टील गार्डर और नट बोल्ट तक चोरों ने चुरा लिए। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने शिकायत की है।
ज्योलीकोट-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरे वाले स्थानों पर हादसे से बचाव के लिए नेशनल हाईवे (एनएच) की ओर से लोहे की रेलिंग (स्टील गार्डर) लगाई है। उन्हें जोड़ने के लिए नट-बोल्ट से कसा गया है। भवाली से ज्योलीकोट तक कई स्थानों पर लगे स्टील गार्डर और नट बोल्ट चोरी होने से विभाग हैरान है। चोरी के बाद सुरक्षा रेलिंग कमजोर होने से हादसे का भय बना हुआ है।
अवर अभियंता एनएच, दीपिका टम्टा ने बताया कि स्टील गार्डर और नट-बोल्ट चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। मामले की शिकायत में संबंधित थाने में की गई है।
एसपी यातायात व क्राइम, डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि एनएच की ओर से स्टील गार्डर और नट बोल्ट चोरी होने की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जा रही है। गश्त बढ़ाते हुए नजर रखी जा रही है।
फोटो- 29एनटीएल 04व05पी-