फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्टेटिक सर्विलांस टीम ने नया गांव, कालाढूंगी क्षेत्र में पकड़ा तीन लाख कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी कालाढूंगी। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस टीम सर्किय है। जिले में जगह-जगह जांच की जा रही है। मंगलवार को टीम ने नया गांव और कालाढूंगी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तीन लाख से अधिक कैश बरामद किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसटी की टीम नया गांव में चेकिंग कर रही थी। टीम ने वाहन संख्या यूके04 एजे 1427 बोलेरो की जांच की। जांच में आदित्य अमर पुत्र सुशील प्रकाश निवासी अशोका निकेतन दिल्ली ईस्ट के वाहन से 95000 हजार रुपये बरामद किए। आदित्य अमर ने रुपये के बारे में एसएसटी की टीम को जानकारी नहीं दे सका। बाद में टीम ने पैसा जब्त कर लिया है। उधर, थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में बनी एसएसटी की टीम ने बैलपड़ाव पुलिस चौकी के पास चेकिंग की। इस दौरान वाहन संख्या यूके18एल-6363 कार को रोककर चेक किया गया तो नवचेतन सुधा पुत्र राजकुमार निवासी गढ़ीनेगी काशीपुर जनपद उधमसिह नगर के वाहन से दो लाख छः हजार रुपये बरामद किए गए। रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं देने पर टीम ने राशि को जब्त कर लिया है। माई सिटी रिपोर्टर, संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें