हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने एसडीएम मोनिका के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के दिन गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, राज्य आंदोलनकारियों का हाउस टैक्स माफ किए जाने, 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने जैसी मांगें पूरी करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, कमल जोशी, पूरन दानी, देवकीनंदन जोशी, भुवन चंद, अयोध्या प्रसाद के हस्ताक्षर हैं।