फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राज्य कर विभाग की टीम ने 12 होटलों में पड़ताल की

Tue, 26 Dec 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अपर आयुक्त राज्य कर कुमाऊं जोन रुद्रपुर के आदेश पर प्रवर्तन इकाई की चार-चार सदस्यों की दो टीम गठित की गईं। टीम ने सोमवार को शहर के होटल में अतिथियों से ली गई धनराशि और होटल की ओर से रजिस्टर में दर्ज की गई धनराशि की जांच की। इससे होटल कारोबारियों में खलबली मच गई। बताया गया कि टीम ने 12 होटलों की पड़ताल की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निदेशालय की ओर से विभाग के राजस्व संग्रह के लिए स्रोत की पहचान की जा रही है। ताकि गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में नगर के पर्यटन स्थलों की भी पड़ताल की जा रही है। इसमें रिजॉर्ट और होम स्टे आदि शामिल हैं। पर्यटक सीजन, क्रिसमस को देखते हुए यह समय निर्धारित किया गया है।

नैनीताल में अपर आयुक्त की ओर से दो टीमें गठित की गईं। एक टीम में सहायक आयुक्त राहुलकांत, राज्य कर अधिकारी नवीन चंद्र कांडपाल, शैलेंद्र चमोली, गौतम सिंह भंडारी जबकि दूसरी टीम में सहायक आयुक्त कर दीपक कुमार, राज्य कर अधिकारी राजीव अग्रवाल, मुकेश चंद्र पांडे और विश्वजीत सिंह शामिल हैं। आज टीम ने विभिन्न होटलों में पड़ताल की।
विज्ञापन

ऑडिट इकाई व प्रवर्तन इकाई की टीम ने ठहरे हुए अतिथियों की संख्या और उनसे लिए गए प्रभार की जांच व सत्यापन किया। बताया जाता है कि नैनीताल के साथ ही मसूरी, रामनगर आदि में पर्यटक स्थलों में भी अभियान चलाया जा रहा है।


होटल एसोसिएशन ने विरोध जताया
नैनीताल। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने पीक सीजन में की जा रही इस कार्यवाही को अव्यवहारिक बताया है। आरोप है कि टीम की ओर से सूची बनाकर पंजीकृत होटल और टैक्स दे रहे होटलों की पड़ताल की जा रही है। जबकि गैर पंजीकृत और अनधिकृत रूप से चल रहे होटलों को फिलहाल पड़ताल से दूर रखा गया है। कहा प्रदेश की आर्थिक स्थिति का आधार पर्यटन है। इससे लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। क्रिसमस व नववर्ष के दौरान पीक सीजन में अभियान चलाना उचित नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जो सभी नियमों को मानते हुए अपना कार्य कर रहे हैं जबकि विभाग को अपंजीकृत होटल की जांच करनी चाहिए। अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्य सचिव, सीएम समेत केंद्रीय स्तर पर पत्र भेजकर इस अभियान को रोेकने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें