फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में ई-रिक्शा में पांचवीं सवारी प्रतिबंधित

Tue, 26 Dec 2023 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद के आदेश पर नगर में संचालित ई-रिक्शा पर पांचवीं सवारी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। ई-रिक्शा चालकों की ओर से फ्रंट सीट को बाकायदा रस्सी लगाकर प्रतिबंधित किया जा चुका है। अब यूनियन की ओर से प्रति रिक्शा चार सवारी के टिकट काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नगर में ई-रिक्शा की शुरुआत हुई जिसके बाद से अब तक रिक्शे में पांच सवारी बैठाई जा रही थी। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से यह चार सवारी में पास है। कई लोगों की ओर से पालिका में इसकी शिकायत भी की जा रही थी।
जन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ईओ ने त्वरित एक्शन लिया है। ई रिक्शा चालक के पास में बैठने वाली पांचवीं सवारी को प्रतिबंधित किया गया है। ऐसा पाए जाने पर चालक और यूनियन के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यूनियन अध्यक्ष नंदा बल्लभ जोशी ने कहा कि ई-रिक्शा में चार सवारी बैठाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें