नैनीताल डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रविवार को लगभग डेढ़ दर्जन मुकाबले हुए। इसमें बागेश्वर का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
रिंक हाल में हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 29 किलो भार वर्ग में चंपावत की नीलम ने स्वर्ण जीता। 29 से33 किलो भार वर्ग में चंपावत की समीक्षा, 33 से 37 में बागेश्वर की पल्लवी उप्रेती, 37 से 41 में हरिद्वार की पूजा राघव, 41 से 44 में बागेश्वर की श्रद्धा जोशी, 44 से 47 में बागेश्वर की मीनाक्षी आर्या, 47 से 51 में बागेश्वर की प्रियंका रानी, 51 से 55 में बागेश्वर की हरशिका कक्कड़, 55 से 59 में देहरादून की खुशी तथा 59 किलो भार वर्ग में नैनीताल की दिशा बिष्ट ने स्वर्ण जीता।
बालक वर्ग में 37 से 41 किलोग्राम भार वर्ग में अल्मोड़ा के नीरज ने स्वर्ण जीता। 45 किग्रा में पिथोरागढ़ के कमल मेहरा, 49 में बागेश्वर के भूपेंद्र रावत, 53 में बागेश्वर के कुलदीप कोरंगा, 57 में बागेश्वर के जगदीश खत्री, 61 में बागेश्वर के आयुष टम्टा, 65 में पिथौरागढ़ के विनय कुमार, 33 में अल्मोड़ा के कान्हा मैनाली, 37 में अल्मोड़ा के ही स्वपनिल शाह ने स्वर्ण जीता।
निर्णायक नरेश कुमार तलरेजा, कमलेश तिवारी, संदीप थापा, विजय बहादुर, ललित आर्या आदि थे। मुख्य अतिथि कांग्रेस नगर अध्यक्ष मारुति साह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। आयोजक नैनीताल ताइक्वांडो संघ के ललित के मुताबिक स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।