फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल, पौड़ी और बागेश्वर जीते

Sat, 09 Sep 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता शुक्रवार को एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुरू हो गई। तीन दिनी प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 2-0, पौड़ी ने टिहरी को 7-2, बागेश्वर ने चंपावत को 2-1 से हराया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में देहरादून ने चंपावत को 9-2, नैनीताल ने टिहरी को 16-1, पौड़ी ने बागेश्वर को 14-1 से शिकस्त दी। सब जूनियर में  नैनीताल ने चमोली को 19-0, पौड़ी ने बागेश्वर को 12-2 और ऊधमसिंह नगर को 6-2 से मात दी। सब जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने पौड़ी को 8-2 से हराया। 
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने लोकनृत्य, गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैंड की प्रस्तुति दी। इस दौरान एनसीसी कैडेटों, स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया। रमेश जुयाल, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद पांडेय, नवीन जोशी, मंजू जोशी, जितेंद्र ऐरड़ा निर्णायक रहे। हेमंत बिष्ट, नवीन पांडेय ने संचालन किया। वहां प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक सीईओ कमलेश कुमार गुप्ता, प्रांतीय होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम भट्ट, बीईओ निर्मला बोहरा, उपशिक्षा अधिकारी गौरा बंगारी, डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, हरिप्रिया सती, जिला समन्वयक अरविंद चौधरी, प्रधानाचार्य आशा राम, एसपी भारती, एसपी मिश्रा, चंचल सिंह बसेड़ा, नवीन करगेती, मनोज तिवारी आदि थे। 

दस जिलों के 800 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
रामनगर (नैनीताल)। राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में 10 जिलों के 800 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता बालक और बालिका के वर्गों में तीन स्तरों सीनियर, जूनियर, सब जूनियर वर्ग में खेली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें