फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रजत जयंती समारोह के रूप में मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस

Sun, 26 Oct 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को लेकर बैठक की। बताया कि राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत 1 से 9 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 3 नवंबर तक नैनीताल के पंगोट में पक्षी दर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम पर्यटन विभाग आयोजित करेगा।
विज्ञापन

2 नवंबर को नैनीताल बिड़ला से कैंची धाम तक ट्रैकिंग, तीन को भीमताल झील में वाटर साइकिलिंग प्रतियोगिता होगी। 4 नंबर नवंबर को विद्यालय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। पांच से सात नवंबर तक नैनीताल में खगोल विज्ञान एस्ट्रो इवेंट और 6 नवंबर को स्थानीय उत्पादों, उद्योग को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराने के लिए बायर सेलर मीट का आयोजन कृषि विभाग करेगा। सात नवंबर को कृषक एवं भूतपूर्व सैनिक समारोह एमपी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में होगा। आठ और नौ नवंबर को सांस्कृतिक संध्या नैनीताल के फ्लैट मैदान में होगी जहां स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादन की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बैठक में सीडीओ अनामिका, एडीएम विवेक रॉय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा, डीडीओ गोपाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें