फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Fri, 10 Nov 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नैनीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते क
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य का 24 वां स्थापना दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नैनीताल में विधायक सरिता आर्या, डीएम वंदना एवं राज्य आंदोलनकारियों ने प्रताप पार्क में राज्य आंदोलन में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम यहां डीएसए मैदान में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व डीएम वंदना ने फ्लैट्स मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली। विधायक आर्या ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में एडीएम पीआर चौहान, शिवचरण द्विवेदी, राज्य आंदोलनकारी डीएन भट्ट, केएल आर्य, नवीन पांडे, पूरन सिंह मेहरा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह आदि मौजूद थे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा, प्रो. संजय पंत, प्रो. एचसीएस बिष्ट ने केक काटकर सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. रमेश चंद्रा, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. नीलू लोधियल, प्रो. अशीष तिवारी, डॉ. रीतेश साह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. हिमांशु लोहनी आदि मौजूद रहे।

लोगों को खूब पसंद आए पहाड़ी व्यंजन
नैनीताल। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर फ्लैट्स मैदान में हिमालयन फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया। फूड फेस्टिवल में स्टालों पर भट्ट के डुबके, चुड़काड़ी, पालक का कापा, मडुवे की रोटी, मडुवे का हलवा, खीर, मीट भात जैसे कुमाऊंनी व्यंजन बनाए गए थे जिनका लोगों ने खूब स्वाद लिया।
विज्ञापन



नैनीझील में नौका दौड़ रही आकर्षण का केंद्र
नैनीताल। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नैनीझील में नौका दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। विधायक सरिता आर्या ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 30 नौका चालकों ने हिस्सा लिया। नौका दौड़ स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रही।


राज्य आंदोलनकारियों ने लगाया उपेक्षा का आरोप
नैनीताल। शहर के कई राज्य आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन पर राज्य स्थापना दिवस के दौरान उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष और राज्य आंदोलनकारी मुकेश जोशी मंटू समेत विवेक वर्मा, कंचन चंदोला, मुकुल कांडपाल आदि का कहना है कि बृहस्पतिवार को फ्लैट्स मैदान में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित तक नहीं किया गया।

रामनगर में संगठनों, महाविद्यालय में मनाया स्थापना दिवस
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर में उत्तराखंड राज्य निर्माण के 24 वे स्थापना दिवस पर विभिन्न संगठनों व महाविद्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। अलग उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी को भी आज के दिन याद किया गया। कार्यक्रम के बाद विधायक दीवान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, किशोरी लाल, घनश्याम शर्मा, जगमोहन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र शर्मा, निर्मला रावत, इंदर रावत, मनमोहन बिष्ट, संजय डोरबी, मोहम्मद जिकरान आदि रहे।
पीएनजी महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एमसी पाण्डे ने किया। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। प्रोफेसर डॉ. जीसी पंत एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनोज कुमार ने उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख रेखा रावत, खंड विकास अधिकारी उमाकांत पंत, ब्लाॅक मिशन मैनेजर जानकी डसीला मौजूद रहे। छोई न्याय पंचायत समूह और ग्राम संगठन ने स्टॉल भी लगाए थे।
इधर उत्तराखंड राज्य निर्माण के 24 वें स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों एवं जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारी को श्रद्धांजलि दी। शहीद पार्क लखनपुर में राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच के प्रभात ध्यानी के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर इंदर सिंह मनराल, डॉ. धनेश्वरी घिल्डियाल, राजेंद्र खुल्बे आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बहुत कुछ होने के बाद भी अभी राज्य की विकास यात्रा में कई और मील के पत्थर लगने बाकी हैं। नगर अध्यक्ष भुवन चंद्र शर्मा की अध्यक्षता व अनिल अग्रवाल खुलासा के संचालन में गोष्ठी हुई। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि राज्य की पहली निर्वाचित सरकार में स्व. पंडित नारायण दत्त तिवारी के कुशल निर्देशन में पूरे राज्य में सड़कों व उद्योग धंधों का जाल बिछाकर विकास की जो आधारशिला रखी गई उसकी बदौलत आज राज्य हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओमप्रकाश, प्रदेश महासचिव किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।
गुरूनानक पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन नीलम लटवाल ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ऋतु सक्सेना, विद्यालय प्रबंधक जगजीत सिंह सेठी ने सभी को बधाई दी।

आंदोलनकारियों को सम्मानित कर शहीदों को याद किया
भीमताल/गरमपानी(नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य के 24 वें स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के साथ ही शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देकर याद किया गया।
इन जगहों पर हुए कार्यक्रम
1- भीमताल में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्या के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी पुष्कर सिंह मेहरा, योगेश तिवारी, हेम पाठक को सम्मानित किया। इस दौरान मनोज भट्ट, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।
2- भीमताल के सरस्वती पब्लिक स्कूल निशौला में विभिन्न प्रतियोगिताओं में नेहरू सदन प्रथम, आजाद सदन द्वितीय, गांधी और सुभाष सदन तृतीय रहे। इस दौरान निदेशक हरीश चंद्र सिंह रौतेला, प्रधानाचार्य गीता रौतेला आदि मौजूद रहे।


3- भीमताल में कांग्रेसियों ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नीरज कुमार मोनू मौजूद रहे।
4 - हरमन माइनर स्कूल भीमताल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रामलीला का आयोजन किया। इस दौरान एसओएस बालग्राम निदेशक दीपक सक्सेना, अनुसूया साह, प्रधानाचार्य केडी सिंह आदि मौजूद रहे।



5- कोश्याकुटोली तहसील में राज्य आंदोलनकारी भवान सिंह बिष्ट को एसडीएम बीसी पंत ने सम्मानित किया। इस दौरान तहसीलदार मनीषा मरकाना, भगवती भाकुनी आदि मौजूद रहे।


स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान

भवाली (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य के 24 वें स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में '' विशेष स्वच्छता अभियान '' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में निदेशक हरीश कुमार गोयल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने, बिखरे प्लास्टिक और पॉलीथिन को एकत्र कर डिस्पोजल बैग में भर कर रिसाइकल प्लांट तक पहुंचाने का आह्वान किया। अपर निदेशक मनींद्र मोहन पांडेय ने कहा कि बढ़ते प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक्स कचरे को कम करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी गोविंद बी कापडी ने किया। इस दौरान संयुक्त निदेशक संदीप कुमार, सहायक निदेशक भूपेंद्र सिंह शाह आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड देव भूमि तेरी जय जयकारा...
हल्दूचौड़ (नैनीताल )। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने उत्तराखंड देव भूमि तेरी जय जयकारा गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने कुमाऊंनी गीत, नृत्य, रोल प्ले, स्किट आदि प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने उत्तराखंड की महान विभूतियों बछेंद्री पाल, गौरा देवी, इंद्रमणि बडोनी, सुंदर लाल बहुगुणा आदि का अभिनय किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को उत्तराखंड की संस्कृति से परिचित कराते हुए उत्तराखंड की महान विभूतियों से बच्चों को अवगत कराया तथा उनके जीवन तथा महान कृत्यों को जानने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।
इधर भारतीय वीर सैनिक स्कूल दुर्गापुर परमा में राज्य स्थापना दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं दिवाली के आगमन पर रंगोली सजाओ तथा दीए सजाओ प्रतियोगिता भी कराई गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर प्रबंधक बसंत पांडे, प्रधानाचार्या गीता पांडे, उप प्रधानाचार्य केसी जोशी, रेखा आर्या, चन्द्रा पाण्डेय आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन अंजली आर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें