भवाली(नैनीताल)। इंडेन गैस सर्विस भवाली की ओर से शनिवार से डोर टू डोर गैस कनेक्शनों की जांच कर उनका सत्यापन किया जाएगा। इंडेन गैस सर्विस भवाली की प्रबंधक दीपा पाटनी ने बताया कि शनिवार से इंडेन गैस सर्विस भवाली एजेंसी के तहत आने वाले सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का सत्यापन का कार्य शुरू किया जाएगा।
सत्यापन के लिए ठेकेदार कर्मचारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के रेगुलेटर, चूल्हे और पाइप की जांच करेंगे। जांच के दौरान उपभोक्ताओं को प्लास्टिक या रबर का पाइप बदलना भी अनिवार्य है। सत्यापन के बाद उपभोक्ताओं से जीएसटी समेत 236 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उपभोक्ता जमा रसीद प्राप्त करने के साथ गैस और उपभोक्ता कार्ड में जांच की मुहर भी लगवाएं। किसी भी प्रकार का संदेह होने पर 05942-220223 में संपर्क कर सकते हैं। संवाद