नैनीताल। नगर पालिका के पालिका एसडब्ल्यूएम सेल में कार्यरत कार्मिकों को अब प्रतिमाह मानदेय के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आगामी जून माह से सेल में कार्यरत कार्मिकों का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में जाएगा। पालिका के अधिकारियों की रायशुमारी के बाद इसकी औपचारिकता की जा चुकी है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में कई कार्मिकों को समय पर मानदेय न मिलने की शिकायत पर पालिका की ओर से सीधे खाते में मेहनताना देने की व्यवस्था की जा चुकी है।