नैनीताल। खेल मैदान में आयोजित एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला स्टार इलेवन और युवा एकता मंच भवाली के मध्य हुआ। स्टार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए।
जवाब में युवा एकता मंच की टीम 11वें ओवर में आउट हो गई। दूसरा मुकाबला हाईकोर्ट एवेंजर्स और एरीज के मध्य हुआ। हाई कोर्ट एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का लक्ष्य रखा जिसे एरीज की टीम ने सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंपायर वंश कनौजिया, मुकेश आर्य, सचिन कनौजिया और विपिन खुल्बे जबकि स्कोरर सैयद रियान रहे।