भीमताल (नैनीताल)। अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग की मरम्मत को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने रविवार को धरना दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से एक माह के भीतर डामरीकरण न करने पर उग्र धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी हैं।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह, डहरा के प्रधान मनोज चनौतिया, जिपं सदस्य प्रेम बल्लभ बृजवासी, प्रधान डीके शर्मा, प्रेम मेहरा, डॉ. केदार पलड़िया, पूरन पलड़िया, कुश रावत, जगदीश जोशी, उदय देवराज मौजूद रहे। इधर, सुयालबाड़ी-नथुवाखान मोटर मार्ग के गहरे गड्ढे वाहन चालकों, यात्रियों और क्षेत्र के लोगों के लिए जानलेवा बने हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से ढोकाने, छिमी, बसगांव, पाथरी, कमोली, चाफा आदि गांव के लोगों की आवाजाही होती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मार्ग की मरम्मत की मांग की है। लोनिवि के अवर सहायक अभियंता पूरन रावत ने बताया कि धनराशि प्राप्त होने पर डामरीकरण कराया जाएगा।