हल्द्वानी। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिनी जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापनप हो गया। प्र्रतियोगिता में 53 टीमों ने प्रतिभाग किया।
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में आयोजित अंडर 14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में सेंट लॉरेंस ने सेंट थेरेसा स्कूल को 8-6 और बालक वर्ग में डाउन टाउन ने सेंट थेरेसा को 6-5 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 बालिका वर्ग में मेटाॅर्स ने फास्ट ब्रेकर को 7-5 और स्वास्तिक ने यंग कीगर को 11-9 से पराजित किया। अंडर 19 बालक वर्ग में हैतियन ने एक्सप्रेशन को हराया। ओपन बालक वर्ग में यूनाइटेड हॉपर ने ओल्ड हेड को 12-9 से हराया।
विजेता खिलाड़ियों को उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी और उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में सतीश कुमार अंकुश रौतेला, मनोज कुमार, किरण, सुमित यादव, कविद्र कोरंगा, गौरव सती, भूमिका, तुषार शामिल रहे।
हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस पर सात गतका एथलीटों ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। सात से नौ नवंबर तक बेंगलुरु सिटी विश्वविद्यालय में आयोजित दूसरे नेशनल कल्चरल पाइथियन गेम्स में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
गतका सोटी के एकल स्पर्धा जगजोत सिंह ने कांस्य, युगल में राजविंदर सिंह, जगजोत सिंह और अभिजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। फर्री सोटी एकल में अभिजोत सिंह ने कांस्य और युगल में अजय पाल सिंह, सहजपाल सिंह और समरजीत सिंह ने रजत प्राप्त किया। उत्तराखंड गतका महासचिव सरदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों ने इससे पहले 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में 23 पदक जीतकर पाइथियन गेम्स में अपनी जगह बनाई थी। बताया कि उत्तराखंड के गतका एथलीट रूस में आयोजित इंटरनेशनल पाइथियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उत्तराखंड गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरवीर सिंह गिल, अकाल अकादमी तेलीपुरा के प्रिंसिपल डॉ. सुखजीत कौर, दसमेश के प्रिंसिपल संदीप सलारिया, प्रिंसिपल मनप्रीत सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह किन्दा, ओलंपिक एसोसिएशन से डॉ. डीके सिंह सहित खिलाड़ियों और अभिभावकों ने विजेताओं को बधाई दी है।