बेहतरीन परीक्षाफल जारी होने के बाद खुशियां मनाती सेंट मेरी की छात्राएं।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई) की ओर से रविवार को दसवी का परीक्षाफल घोषित किया गया। नगर के चार विद्यालयों में से सेंट जोसेफ कालेज के विद्यार्थी कुशाग्र जोशी ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ नगर में टॉप किया। ऑल सेंट्स कॉलेज की उज्वल कौर ने 98.4 फीसदी के साथ दूसरा व सेंट मैरी कॉलेज की छात्रा वैष्णवी साह व गुंजन बिष्ट ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
सेंट जोसफ कॉलेज के छात्र रजत जोशी ने 96.8 के साथ दूसरा जबकि सौरभ ढौडियाल ने 96.2 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने 92 फीसदी से अधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल 102 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, सभी उत्तीर्ण रहे।
सेंट मैरी कॉलेज में गुंजन बिष्ट और वैष्णवी साह ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में पहला, अविका रावत 96.2 अंकों के साथ दूसरा व दौरजी वाग्मों ने 96 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 34 छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। कुल 105 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। विद्यालय का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा।
शेरवुड कॉलेज में अनमोल महाजन ने 97.8 अंकों के साथ पहला, राम खंडेलवाल ने 97.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा व पार्थ अग्रवाल ने 97 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 76 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 40 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
ऑल सेंटस कॉलेज में उज्वल कौर ने विद्यालय के पहला स्थान हासिल किया। 61 छात्रा परीक्षा में शामिल हुई थीं, सभी उत्तीर्ण रहीं। सेंट मैरी के प्रधानाचार्य ब्रदर पिंटो, सेंट मैरी की सिस्टर मंजूषा, शेरवुड के अमनदीप संधु व आल सेंट्स की किरन जरमाया ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों के प्रति शुभकामना दी हैं।