फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हत्या के प्रयास के मामले में तीन पर प्राथमिकी

Sat, 16 May 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के हनुमान गढ़ी क्षेत्र में बीते दिनों लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हनुमान गढ़ी निवासी अजय पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात घर के पास पैठपड़ाव निवासी सागर सती, बंबाघेर निवासी राघव और मोतीमहल निवासी सूरज ने गाली गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने उसपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें