आर्ट आंफ लिविंग योगा का प्रशिक्षण लेते एसएसबी के जवान।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी 11वीं वाहिनी के जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसएसबी परिसर में सात दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग योगा कैंप कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानी महेंद्र प्रताप ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवान आने वाले माह में उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात जवानों को आर्ट ऑफ लिविंग योगा का प्रशिक्षण देंगे। मास्टर ट्रेनर योगेंद्र सिंह और हुकुम सिंह जवानों को शारीरिक और मानसिक तनाव दूर करने के तरीके बता रहे हैं।