फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के हवलदार की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
हवलदार राम चंद्र जलाल।
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। पीलीभीत में सीमा सुरक्षा बल की 49 बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात धनपुर गांव निवासी राम चंद्र जलाल (42) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में जवान को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र लोकेश ने दी। इस दौरान बटालियन के जवानों ने दिवंगत साथी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

हवलदार राम चंद्र जलाल के निधन की खबर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण काफी संख्या में सुबह ही उनके घर धनपुर टेल पहुंच गए थे। इस दौरान हवलदार की धर्मपत्नी रश्मि जलाल बार बार बेहोश हो रही थीं, जिन्हें रिश्तेदार महिलाएं संभाल रहीं थीं। दोपहर बाद हवलदार जलाल का चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रीय विधायक नवीन दुुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गा पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा नेे उनकी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
मां बोलीं, मेरा लाल चला गया
हल्दूचौड़। हवलदार राम चंद्र जलाल अपने पीछेे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका बड़ा बेटा लोकेश कक्षा 11 और दूसरा बेटा दिव्यांशु कक्षा पांच में पढ़ते हैं। पत्नी रश्मि जलाल गृहिणी हैं। हवलदार जलाल की मां जसोदा जलाल बेटे की मौत से अब भी सदमे है। वह बार-बार वह कह उठती हैं कि मेरा लाल चला गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। हालांकि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें