फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Fri, 21 Feb 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट। समीपवर्ती सरियाताल स्थित पुनर्निर्मित किए गए सिद्धेश्वर शिवालय में बृहस्पतिवार से कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। परंपरागत परिधानों में सजी महिलाओं ने जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। व्यास देवेश जोशी ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कलश स्थापना के साथ ही मुख्य यजमान युवराज बिष्ट और शीतल बिष्ट को संकल्प करवाया। व्यास ने कहा कि भक्ति धर्म और सद्कर्म ही मानव जीवन की पूंजी है, जो इस लोक के बाद संसार छूटने पर भी अपना फल देते हैं, जबकि सभी सांसारिक वस्तुएं अंतिम क्षण में छूट जाती हैं। वहां पूर्व दर्जा मंत्री जया बिष्ट, शोभा जीना, मनमोहन बिष्ट, सुरेंद्र कोटलिया, ग्राम प्रशासक हरगोविंद रावत, भावना रावत, नीलम रावत आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें