कोटाबाग। पशुपालन विभाग की ओर से कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम सभा खिमुवापीपल में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्थानों से 60 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। देव सिंह भंडारी की गाय को चैंपियन पशु का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा हरपाल सिंह, देव सिंह, ललित सिंह, कुणाल मेहरा के पशुओं को प्रथम, ललित मोहन पांडे, पुष्कर सिंह, तनुजा मेहरा, चतुर सिंह के पशुओं को द्वितीय और ललित मेहरा, चंदन सिंह, पूजा पांडे व चंदन सिंह जलाल के पशुओं को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीसी जोशी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस हायांकि व पशु चिकित्सा अधिकारी कोटाबाग डॉ. संजीव, डॉ. ओपी आर्य, डॉ. नीरज भट्ट और डॉक्टर हिमांशु पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां कुबेर सिंह, भूपेंद्र, दीपक नैनवाल, पीएस वर्मा, शाहनवाज, नवल चंद्र मिश्रा आदि रहे।