फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली श्री भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 

Fri, 15 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस्कॉन नामहट् हल्द्वानी द्वारा गुरुवार को नगर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई। आयोजक मंडल के अनुसार पूरे उत्तराखंड में हरी नाम का प्रचार और युवाओं को नशे की प्रवृति से छुटकारा दिलाना यात्रा का उद्देश्य है। नगर का भ्रमण करने के बाद रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रसाद वितरण के बाद यात्रा का समापन हुआ। 
विज्ञापन


बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर से शुरू हुई यात्रा सिंधी चौराहा, कारखाना बाजार, साहुकारा लाइन, पटेल चौक, सदर बाजार, मीरा मार्ग, रेलवे बाजार, प्रेम टाकीज होते हुए रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन पहुंची। पूरी यात्रा में भक्तों ने हरे कृष्ण हरे राम, राम राम, हरे हरे की धुन पर नाचकर नगर को कृष्णमय कर दिया। जगह जगह लोगों ने फूलों की बरसात कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ ही अमेरिका, केन्या, इंगलेंड, जर्मनी आदि देशों के भक्तों ने भी भागीदारी की। हरे कृष्णा की धुन पर थिरक रहे विदेशी भक्तों की भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा भक्ति देखकर लोग भावविभोर हो गये।

रथ यात्रा समिति के मधू सूदन दास ने बताया यात्रा का उद्देश्य हरि नाम का प्रचार कर लोगों को कृष्ण भक्ति के साथ जोड़ने के साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। इस्कॉन मिशन द्वारा पूरे विश्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा के अग्रसेन भवन पहुंचने के बाद संकीर्तन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जहां विदेश से आये भक्तों ने नाटक के माध्यम से भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। संस्था के इंद्रमणि प्रभु ने प्रवचन के माध्यम से भक्तों को भगवान कृष्ण की महिमा बताई। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद दास, जगदीश प्रसाद दास, करुण प्रभु दास, राधा चरण दास सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें