फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल के जंगलों में लैंटाना का फैलाव, जैव विविधता पर संकट

Sat, 21 Mar 2026 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के जंगलों में लैंटाना नामक विदेशी प्रजाति तेजी से फैल रही है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। बीते लंबे समय से यह आक्रामक झाड़ी जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि लैंटाना जिस क्षेत्र में फैलती है, वहां अन्य घास और पौधों को पनपने नहीं देती। इसकी मौजूदगी से जंगलों की जैव विविधता प्रभावित होती है और स्थानीय प्रजातियां समाप्त होने लगती हैं। लैंटाना के कारण घास की कमी से वन्यजीवों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। यही वजह है कि कई बार जानवरों को अपना प्राकृतिक आवास छोड़कर अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इसे देखते हुए वन विभाग ने लैंटाना उन्मूलन कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें