फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे ठीक

Sat, 21 Mar 2026 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। शहर में खराब पड़े 60 से अधिक पुलिस सीसीटीवी कैमरे अब ठीक कर दिए गए हैं। इन कैमरों को लाइव फुटेज के साथ माइक सिस्टम से भी लैस किया गया है। ये कैमरे वर्ष 2022 में लगाए गए थे लेकिन देखरेख के अभाव में खराब हो गए थे। बीते माह नगर पालिका ने आठ लाख रुपये के बजट से इनकी मरम्मत का काम शुरू किया था। अब सभी कैमरे सही ढंग से काम कर रहे हैं। लखनपुर, कोसी बैराज और भवानीगंज सहित अन्य स्थानों पर भी माइक सिस्टम लगाए गए हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि माइक की सुविधा से गंदगी फैलाने और जाम लगाने वाले लोगों को चिह्नित कर सूचित किया जा रहा है। इससे यातायात जाम हटाने में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें