हल्द्वानी। गौलापार खेल विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरसदनीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
शनिवार को फाइनल मुकाबला संकाय व प्राध्यापक (फैकल्टी) टीम और बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस की टीम के बीच खेला गया। इसमें बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस ने 32–27 अंकों से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि दायित्वधारी नवीन वर्मा और मोहन पाठक ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विवि की सहायक कुलसचिव रसिका सिद्दीकी ने अतिथियों का स्वागत किया। विवि के निदेशक वरुण बेलवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार जताया। वहां डीन डॉ. जयवीर रावत, संकायाध्यक्ष स्पोर्ट्स मैनेजमेंट चंदन सिंह बिष्ट, किशोर पाल, शुभांगनी शाह, सतीश कुमार, भुवन जोशी, अंकुश रौतेला, दिनेश रावत, पूनम सिरौला, जीवन प्रकाश एवं पवन कुमार आदि मौजूद रहे।