फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में खेलकूद शुरू

Mon, 23 Oct 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। 
विज्ञापन
रामनगर में खेलकूद शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और एसबीएसपीजी कॉलेज रुद्रपुर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को 15 टीमों ने नामांकन कराया और लीग मुकाबलों के साथ ही, क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने किया।
विज्ञापन


कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. जीसी पंत ने बताया कि रविवार को खेले गए लीग मुकाबलों में रुद्रपुर ने बेड़ीनाग को 2-0 से, पिथौरागढ़ ने लोहाघाट को 2-0 से, बागेश्वर ने गरुड़ को 2-0 से, काशीपुर ने हल्दूचौड़ को 2-0 से और हल्द्वानी ने सोमश्वर को 2-0 से शिकस्त दी।

क्वाटर फाइनल मैच में रुद्रपुर ने स्याल्दे को 2-0 से, एसएसजे अल्मोड़ा ने डीएसबी नैनीताल को 2-0 से, काशीपुर ने खटीमा को 2-0 से, हल्द्वानी ने बागेश्वर को 2-0 से, रुद्रपुर ने रामनगर को 2-0 से रौंदा। वहीं, सेमीफाइनल मैच में रुद्रपुर ने खटीमा को 3-2 से, हल्द्वानी ने पिथौरागढ़ को 3-0 से हराया। इस दौरान शंकर सिंह भंडारी, भुवन जोशी, गौरव जोशी, डॉ. डीएस कुंवर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. डीएन जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह रौतेला, सचिव कमल फुलारा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें