फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एप डाउनलोड कराकर 2.62 लाख उड़ाए

Thu, 04 Jan 2024 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवक के खाते से साइबर ठग ने एप डाउनलोड कराकर उसके दो खातों से 2.62 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीलीकोठी बड़ी मुखानी निवासी विनोद सिंह धामी पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स में ऑपरेटर हैं। विनोद के मुताबिक बीती 22 दिसंबर को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आईसीआई बैंक मुंबई का कर्मी बताया और कहा कि उसने क्रेडिट कार्ड का चार्ज हटाने के लिए फोन किया है। जालसाज ने विनोद से मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया जिसके बाद विनोद के क्रेडिट कार्ड 1.12 लाख रुपये और सैलरी एकाउंट से 1.50 लाख रुपये कट गए। मैसेज मिलने पर उसने अपना क्रेडिट कार्ड और सैलरी एकाउंट लॉक कराया और अगली सुबह पुलिस को सूचना दी। विनोद ने बताया कुछ समय पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। उसने इलाज के लिए लोन लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें