फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कम ब्याज दर में लोन दिलाने का झांसा देकर अधिवक्ता से ठगी

Thu, 04 Jan 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कम ब्याज दरों पर लोन दिलाने का झांसा देकर अधिवक्ता से 65 हजार की ठगी हो गई। दवाब डालने पर आरोपियों ने अधिवक्ता को 28 हजार वापस कर दिए। शेष रकम वापसी के लिए अधिवक्ता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार को धीरज आर्य निवासी कटोराताल काशीपुर, राजेश हर्बोला निवासी तल्ली कहली द्वाराहाट हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर ने खुद को निजी बैंक का रजिस्टर्ड एजेंट बताकर कम ब्याज दरों पर लोन दिलाने की बात कही। दोनों ने अधिवक्ता को 13 प्रतिशत ब्याज दर से 40 लाख का लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने अधिवक्ता से फीस के तौर पर 65,999 रुपए ले लिये लेकिन लोन नहीं कराया। शक होने पर अधिवक्ता ने लोन लेने से मना कर अपने पैसे वापस मांगे। विवाद के बाद आरोपियों ने 38,700 रुपये वापस कर बाकी रकम कुछ समय में देने का वायदा किया। अधिवक्ता का कहना है कि आरोपियों ने पैसे देने के बजाय गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 420, 506, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें