हल्द्वानी। हल्द्वानी रोडवेज डिपो होली पर अधिकतर यात्रियों को घर तक पहुंचाने की तैयारियों में जुट गया है। तमाम कारणों से खड़ी रोडवेज बसों को दुुरुस्त करने के लिए वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स पहुंच गए हैं। विभाग ने बसों की मरम्मत का कार्य भी शुरू करवा दिया है।
वर्कशॉप में पिछले कई दिनों से स्पेयर पार्ट्स की कमी चल रही थी। इस वजह से वर्कशॉप में बनने के लिए जाने वाली बसों को कई दिन तक खड़ा रहना पड़ता था। इससे रूटों पर बस न मिलने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा था। होली के त्योहार को देखते हुए वर्कशॉप में बसों को दुरुस्त करने के लिए स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर कर दी गई है। होली पर रोडवेज प्रबंधन को यात्रियों से अच्छी आय होने की उम्मीद है।
दो नई बसें मिलीं
हल्द्वानी डिपो को मुख्यालय से दो नई बसें मिली हैं। इन बसों के मिलने के बाद रोडवेज को काफी राहत मिली है। बसों के रजिस्ट्रेशन व अन्य कागजी कार्रवाई में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। इसके बाद इन्हें जरूरत के अनुसार रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
हल्द्वानी डिपो की जितनी बसें खराब थीं, उसमें से चार को छोड़कर सभी रूटों पर चलने लगी हैं। वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर हो गई है। जल्द ही वहां खड़ी चार बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। होली पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी