फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: आईएएस बनीं सौम्या गर्ब्याल, वर्तमान में अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात; लोगों में खुशी का माहौल

Fri, 06 Mar 2026 05:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने 822वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
सौम्या गर्ब्याल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में भीमताल के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से शुक्रवार को जारी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम में भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल 822 रैंक हासिल कर आईएएस बनीं है। सौम्या वर्तमान में अल्मोड़ा जिले के भनौली, जैती और लमगड़ा तहसील में एसडीएम के पद पर तैनात है। सौम्या के आईएएस बनने पर भीमताल वासियों में खुशी का माहौल है। सौम्या मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित गर्ब्यांग गांव निवासी हैं और वर्तमान में वह भीमताल में रहती हैं। इससे पहले सौम्या ने वर्ष 2024 में पीसीएस परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की थी। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल अभिसूचना विभाग नैनीताल में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और पिता देव सिंह गर्ब्यांल है। साथ ही सौम्या की बड़ी बहन साक्षी गर्ब्याल महाराष्ट्रा बैंक पीलीभीत में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


सौम्या ने हाईस्कूल भीमताल एचजीएस, इंटर की पढ़ाई नैनीताल और ग्रेजुएशन हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी दिल्ली से किया है। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल ने बताया कि उनकी बेटी ने ड्यूटी में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी कर सफलता हासिल कर धारचूला और भीमताल का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सौम्या बचपन से मेधावी रही है और उसका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा पास कर समाज के लिए बेहतर काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें