फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी

Tue, 14 Feb 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
प्यार का करें इजहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। शादी की तैयारियों में लगे लोगों सात फेरे से पहले रिटर्निंग अफसर कार्यालय से अनुमति लेने के लिए भी जाना पड़ रहा है। 15 फरवरी को सात लोगों ने वैवाहिक कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

 चुनाव का समय है, ऐसे में प्रत्याशी कोई भी मौका प्रचार के लिए छोड़ना नहीं चाहते हैं।   ऐसे में शादी समारोहों में भी प्रचार करने की आशंका रहती है। इसके अलावा धारा-144 लागू है। इसके चलते जिन घरों में विवाह है, उनको बाकायदा रिटर्निंग कार्यालय से अनुमति लेनी पड़ रही है। इसमें विवाह की तिथि, वर-वधू का नाम, विवाह स्थल समेत अन्य सूचना देनी पड़ रही है।   इसके बाद अनुमति का आदेश जारी हो रहा है। 14 फरवरी के ललित-प्रियंका, अमित-पूजा, हेमंत-दिप्ती, विकास-दीपशिखा, दीपक-सविता, विनती-दिव्यानी, योगेश-ज्योति, आंशु-दिवाकर, जीवन-चित्रलेखा, दिव्या-रजत के वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
15 फरवरी को अंबिका विहार के हेमंत, लाइन नंबर-1 के रिहान, तिकोनिया के रहने वाले परिवार में अंजलि व सुबोध का विवाह है। इसी तरह डहरिया के रहने जीवन को भी वैवाहिक कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की गई है। शोभा-रवि आदि को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए रिटर्निंग अफसर के यहां से अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें